फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव

Fri, 29 Nov 2024 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सौरूपुर गांव में बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के बाबा की तहरीर पर इकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सौरूपुर के मजरा लाल बनकटी निवासी जयप्रकाश (22) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तुलसीपुर बाजार निवासी रेनू के साथ हुआ था। जयप्रकाश के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार के भरण पोषण के लिए वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह वापस घर लौटा था। बृहस्पतिवार को उसके बाबा रामखेलावन व दादी खेत में धान की फसल कटवाने गए थे।
इसी बीच रेनू कपड़ा फैलाने चली गई। जब वह लौटी तो जयप्रकाश अपने कमरे में नहीं था। जिसे तलाशती हुई रेनू दूसरे कमरे में गई तो देखा कि उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था। रेनू के चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने खेत में जाकर उसके बाबा रामखेलावन को सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सेमगढा चौकी प्रभारी अमित सिंह ने सीओ आलोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी कुमार दुबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इकौना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें