फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी को ‘अयोध्या धाम’ में बदलने की हुई शुरुआत, अब इसी नाम से बनेगा टिकट

Sun, 16 Feb 2020 01:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या नगरी का एक विहंगम दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिषद के गठन के एलान के बाद प्रदेश सरकार ने अयोध्या को उसके धार्मिक महत्व के हिसाब से अयोध्या धाम में बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिषद के गठन का एलान किया था। अब सरकार ने इसे अयोध्या के धार्मिक महत्व की गरिमा के हिसाब से पहचान देने की कार्रवाई शुरू की है।

परिवहन विभाग ने अयोध्या बस स्टाप का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया है। लिहाजा, परिवहन विभाग की बसों में अयोध्या धाम के नाम से टिकट बनेगा। इसके अलावा अब फैजाबाद बस स्टॉप भी अयोध्या बस स्टॉप कहा जाएगा। पिछले दिनों फैजाबाद जिले का नाम से बदलकर अयोध्या कर दिया गया था, लेकिन बस स्टाप का नाम नहीं बदला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहते हैं मुख्यमंत्री योगी के मीडिया सलाहकार

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी को अयोध्या धाम बनाना प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत परिवहन विभाग ने अयोध्या बस स्टॉप को अयोध्या धाम कर दिया है। अब अयोध्या का टिकट अयोध्या धाम के नाम से बनेगा। वहीं, फैजाबाद बस स्टॉप अब अयोध्या बस स्टॉप कहलाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें