फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फीडबैंक लेकर लर्नर लाइसेंस की दुश्वारियां होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने वालों की मुश्किलों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। नवनियुक्त परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने आवेदकों से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही है।



दरअसल, लर्नर डीएल की व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन होने के कारण आवेदकों को असुविधा हो रही है और वे दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं। आलम यह है कि 350 रुपये में बनने वाले लर्नर डीएल के लिए चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। दलालों के सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद आवेदकों की दुश्वारियों पर अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग में लर्नर डीएल के लिए 50-50 के विकल्प पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत आधे ऑफलाइन व आधे ऑनलाइन बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस संबंध में परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि वह प्रक्रिया को समझ रहे हैं। दिक्कतों की पड़ताल की जाएगी तथा आवेदकों से फीडबैक लेकर दुश्वारियां दूर की जाएंगी।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें