उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बस सेफ्टी के मामले में बेहतर प्रदर्शन के लिए तेलंगाना सरकार ने सम्मानित किया है।
तेलंगाना के डीजीपी (रोड सेफ्टी एवं रेलवे) टी कृष्णा प्रसाद ने परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक (वित्त ) केएस मूर्ति को यह सम्मान प्रदान किया।
देश के दस राज्यों में से यूपी परिवहन निगम को पुरस्कार के लिए चुना गया।