फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश के हर तारे की अपनी अलग पहचान : डॉ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विधायक राजेश्वर सिंह का सम्मान करते सेंट जोसेफ के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
लखनऊ। सेंट जोसेफ कॉलेज में वार्षिक समारोह ‘नक्षत्र’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि आकाश के हर तारे की अपनी अलग पहचान और चमक होती है। इसी तरह प्रत्येक विद्यार्थी में विशिष्ट प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने, निखारने और सही दिशा देने की है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए और जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका नम्रता अग्रवाल, संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय और प्रधानाचार्य चारू खरबंदा सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें