फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसें चलवाने की अनुमति देने पर प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी को कहा धन्यवाद

Mon, 18 May 2020 06:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांग्रेस के खर्चे पर प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति देने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महामारी के समय इंसान की जिंदगी बचाना, गरीबों की रक्षा करना व उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है। कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं।

हमें उत्तर प्रदेश में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।

आपको उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूं कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उत्तर प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 

बता दें कि बसें चलवाने की लिए कांग्रेस द्वारा अनुमति मांगने पर योगी सरकार ने पार्टी से बसों व चालक-परिचालकों की लिस्ट मांगी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें