फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में लगे 'प्रियंका वाड्रा लापता हैं' के पोस्टर, बताया गया इमोशनल ब्लैकमेलर

Mon, 22 Oct 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली में कई जगहों पर सांसद सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में प्रियंका को इमोशनल ब्लैकमेलर बताया है।

विज्ञापन


पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद से जिले की राजनीति गरमा गई है। पोस्टर के जरिए अभी हाल ही में जिले के हरचंदपुर में हुए रेल हादसे, ऊंचाहार  में हुई दुर्घटना में न आने पर नाराजगी जाहिर की गई है।

शहर के त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में गांधी आश्रम समेत कई जगहों पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में अंखियां थक गईं, पथ निहार, आजा रे परदेशी बस एक बार..., मैडम प्रियंका वाड्रा लापता, इमोनेशनल ब्लैकमेलर लिखा है।

विज्ञापन

कहीं नहीं दिखी रायबरेली की कथित रिश्तेदार...

प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
पोस्टर में हरचंदपुर रेल हादसे की चीत्कार, ऊंचाहार में दुर्घटना से हाहाकार, रालपुर में डूबी मासूमों की जीवनधार, कहीं नहीं दिखी रायबरेली की कथित रिश्तेदार लिखा हुआ है।

इसके अलावा पोस्टर में  प्रियंका गांधी के ना आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगे मैडम वाड्रा।
विज्ञापन

'गंदी हरकत करने वालों को दिया जाएगा जवाब'

- फोटो : amar ujala
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रियंका वॉड्रा के लापता पोस्टर चस्पा किए जाने की जानकारी हुई है, लेकिन पोस्टर में क्या लिखा गया है, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें