प्रियंका वाड्रा की राजनीति में औपचारिक प्रवेश की घोषणा हो गई है। उन्हें कांग्रेस महासचिव का पद देने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वह फरवरी के पहले सप्ताह से कार्यभार ग्रहण करेंगी।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिहाज से ये एक अहम घोषणा मानी जा रही है। इसके पहले प्रियंका के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। जबकि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को यूपी प्रभारी के पद से छुट्टी देकर हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा के सी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है साथ ही वह कर्नाटक राज्य के प्रभारी बने रहेंगे।