लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
सोमवार को दिनभर रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी शाम को जयपुर रवाना हो गईं। वहां वे रॉबर्ट वाड्रा से मिलने गईं है। रॉबर्ट वाड्रा कल ईडी के सामने पेश होंगे। वहां राजस्थान की प्रवर्तन निर्देशालय की ईकाई उनसे पूछताछ करेगी। वहां रॉबर्ट वाड्रा की मां भी पहुंच चुकी हैं। ईडी उनसे भी पूछताछ करेगी।
प्रियंका कल दोपहर करीब 12 बजे जयपुर से लखनऊ आएंगी और आगे कार्यक्रम जारी रखेंगी। वहीं राहुल गांधी भी तय कार्यक्रम के तहत दिल्ली रवाना हो गए। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे के कार्यक्रम के लिए लखनऊ में ही रुकेंगे।
इससे पहले रोड शो के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस मीडिया सेंटर राजीव सभागार का उदघाटन किया।