प्रियंका गांधी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी ये युवा बहुत परेशान हैं। कोरोना महामारी इनके ऊपर और भी कहर बरपा रही है। एक तो इन्हें नौकरी नहीं मिल रही है ऊपर से इस महामारी में उनके सामने गहरा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कई अभ्यर्थी तो भयानक अवसाद में हैं। उनके ऊपर घर के नमक-तेल और राशन का भी बोझ है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए युवाओं के रोजगार के हक का सम्मान करते हुए कृपया 24 शून्य जिलों के अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति देने का कष्ट करें।