फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से ट्रेनिंग कैंप चलाकर कांग्रेसियों को तैयार करेंगी प्रियंका गांधी, ये है पूरा प्लान

Sat, 11 Jan 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 से 18 जनवरी के बीच रायबरेली में कांग्रेसियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाएंगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


यूपी में प्रियंका के सक्रिय होने के बाद बनी नई टीम को शहर व जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक की कमान सौंपी गई है। इस टीम को पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के अलावा एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देने का फैसला किया गया है।

इसके तहत यह भी बताया जाएगा कि इन मुद्दों पर किस तरह से संघर्ष किया जाए। जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कौन से मुद्दों पर और किस तरह से आंदोलन खड़े किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ भी किए जाएंगे आमंत्रित

पहले चरण का ट्रेनिंग प्रोग्राम नवंबर में पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 15 जनवरी को शुरू होगा। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में दो दिन पूर्वी यूपी और दो दिन पश्चिमी यूपी के शहर व जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। चारों दिन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें