फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह के अंत तक नए घर में शिफ्ट हो जाएंगी प्रियंका गांधी

Sat, 18 Jul 2020 02:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस महीने के अंत तक लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक-दो दिन में दिल्ली से उनके घर का सामान आ जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ स्थित आवास को तीन हिस्सों में बांटा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया था। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया था कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

नोटिस के मुताबिक प्रियंका को लोधी एस्टेट स्थित 6बी टाइप के मकान संख्या 35 को खाली करना है। सरकारी आदेश के मुताबिक प्रियंका को एक अगस्त से पहले मकान खाली करना होगा। इसे लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि यह एक उचित कदम नहीं है क्योंकि गांधी परिवार को सुरक्षा कारणों से घर आवंटित किया गया था। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गई, इसलिए परिवार को हमेशा गंभीर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें