कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। विशेष सत्र के नाम पर भाजपा एक ढोंग रच रही है। इसमें हमारे विधायक शामिल नहीं होंगे। शाहजहांपुर की बेटी के बलात्कार के आरेापी चिन्मयानंद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता इन ज्वलंत सवालों पर मुख्यमंत्री का जवाब चाहती है।