फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अगस्त को रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी, निजीकरण के मुद्दे पर रेलवे कर्मियों से करेंगी मुलाकात

Sun, 25 Aug 2019 04:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 अगस्त को रायबरेली का दौरा करेंगी। जहां वह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगी। बता दें कि अखिलेश सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था।

विज्ञापन


उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस से विधायक हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री का भी दौरा करेंगी। जहां वह रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम को लखनऊ आकर दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन


ये है प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम
- सुबह 8 बजकर 10 मिनट: दिल्ली से विमान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान।
- सुबह 9 बजकर 30 मिनट: सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से रायबरेली के लिए प्रस्थान।
- 11 बजकर 15 मिनट: रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त करेंगी।
- 11 बजकर 45 मिनट: भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान।

- दोपहर 12:00 से 01:00 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में आराम करेंगी।
- दोपहर 1.00 बजे रेल कोच फैक्ट्री के लिए रवाना।
- दोपहर 1.00 बजकर 45 मिनट से 2.45 मिनट तक रेलवे के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात।
- दोपहर 3.00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
- शाम 6.00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
- शाम 7.10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें