फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक यूपी में एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस, प्रियंका ने पार्टी के लिए तैयार किया रोडमैप

Sun, 08 Sep 2019 12:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दिसंबर तक एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने के लिए रोडमैप तैयार कर किया है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के तत्काल बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहां प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष किया, वहीं दिल्ली में लगातार यहां के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला भी जारी रखा।

चुनिंदा नेताओं की चार टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया। नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी करीब-करीब चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद इस कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के तत्काल बाद जिला व शहर कमेटियां बनाने और नए सदस्य बनाने काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। 31 दिसंबर तक यूपी में कांग्रेस अपनी सदस्य संख्या एक करोड़ तक पहुंचाएगी।

सक्रिय सदस्यों की संख्या भी कम से कम एक लाख होगी, जिन्हें ब्लॉक, ग्राम स्तर व बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इन सदस्यों के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर सुनियोजित ढंग से आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें