फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी को कुंभ जा सकती हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, ये है प्लान

Mon, 18 Feb 2019 02:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुंभ जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार वह 21 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए जा सकती हैं।

विज्ञापन


प्रियंका को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया। 11 फरवरी को लखनऊ में हुए रोड शो में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला था। जिसके बाद 14 फरवरी तक वह लखनऊ में रहीं और अपने प्रभार में आने वाले लोकसभा क्षेत्रों पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रियंका यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आई हैं और पार्टी को मजबूत करेंगी।

कहा जा रहा है कि अब कुंभ के सहारे वह यूपी की सियाासत को साधने का प्रयास करेंगी।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई नेता कुंभ में स्नान कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें