कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोहर से प्रियंका ने संगठन की मजबूती पर सवाल किए। प्रियंका ने कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, विजय पासी व मो. नईम से भी बात की। 9:30 बजे से 2:30 बजे तक कार्यकर्ताओं से रूबरू प्रियंका ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को किसानों के साथ ही पूरे देश के लिए खतरनाक बताया।
इस दौरान प्रियंका ने दोहराया कि अमेठी उनका घर है। यहां से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, रफीक वारसी, अनिल यादव, तनवीर अहमद, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकरन तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी व रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।