अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट 15 दिनों में आ जाएगी। मिट्टी का सैंपल लेने आए स्वायल टेंस्टिग कंपनी सुपरवाइजर देवधर यादव ने बताया है कि उनकी कंपनी ने फाउंडेशन के निर्देश पर सोमवार को पहुंच कर मिट्टी का सैंपल लिया है। इसमें मिट्टी की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया है कि पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य 50 सेमी. की गहराई से शुरू होकर 20 मीटर तक जाएगी। पहले 50 सेमी., फिर एक मीटर, फिर ढाई मीटर, फिर चार मीटर, फिर पांच मीटर, फिर सात मीटर से लेकर 20 मीटर तक जाएंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच गुंजन स्वायल लैब में की जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। इसके तहत वाटर लेबल व मौजूद साल्ट की जांच होगी। जिस जगह पर हमको लोड अच्छा मिलेगा वहां हम जाकर रुकेंगे। उन्होंने बताया है कि जहां पर पाइलिंग होगी वहां पाइलिंग देंगे, जहां पर फाउंडेशन होगा वहां पर दूसरा फाउंडेशन देंगे। दोनों के मिलान के बाद रिपोर्ट तैयार होगी।
अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से पास कराया जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल के सचिव अतहर हुसैन ने बताया है कि नक्शा दिल्ली से मंगाया गया है। नक्शा पर हस्ताक्षर करने के बाद आर्किटेक्ट को भेज दिया जाएगा। अर्किटेक्ट विकास प्राधिकरण में जाकर नक्शा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद नक्शा दाखिल किया जाएगा।