फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के महासंग्राम में उतरीं प्रियंका, मोदी को बताया 'बाहरी'

Wed, 22 Feb 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्र‌ियंका गांधी
विज्ञापन
आखिरकार यूपी के महासंग्राम में शुक्रवार को प्रियंका वाड्रा भी उतर आईं। उन्होंने बछरावां की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा- मोदी जी कहते हैं कि यूपी ने उन्हें गोद लिया है, लेकिन यूपी को बाहरी नेताओं की कोई जरूरत नहीं है। यहां राहुल और अखिलेश हैं। यहां का हर युवा नेता बन सकता है।

हर युवा राहुल और अखिलेश के लिए काम करेगा। यहां खोखले वादे करने वालों की जरूरत नहीं। मोदी ने ढ़ाई साल में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।

वहीं, राहुल ने कहा कि मोदीजी यूपी से रिश्ता बताते हैं, लेकिन रायबरेली से रेल कारखाने और फूड पार्क छीन ‌लेते हैं।

महिलाओं-बेटियों को लाइन में लगाकर किया अपमान

प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने कहा, पीएम अपनी स्पीच में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने ताली बजाकर नोटबंदी का फैसला ले लिया। महिलाओं और बेटियों को लाइन में खड़ा करके उनके साथ अत्याचार किया। प्रियंका ने राहुल और अखिलेश के गठबंधन को मजबूत करने की अपील की।

राहुल के साथ पहले राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पहुंची प्रियंका यहां कुछ नहीं बोलीं। केवल लोगों से मिलीं और सबका अभिवादन किया। यहां से बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बबुरिहा मैदान में आयोजित जनसभा में प्रियंका वाड्रा ने पीएम को निशाने पर लिया।

कहा- यहां पर खोखले वादे करने वालों की जरूरत नहीं। ढाई साल से विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। बनारस की जनता से झूठे वादे किए गए। जब राजीव गांधी पीएम थे तो अमेठी का खूब विकास हुआ। उन्होंने कहा कि विकास क्या चीज होती है  ये (पीएम) अमेठी जाकर पूछें।
विज्ञापन

'टीवी पर यूपी की निंदा कर रहा था एक आदमी'

जनसभा में मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने कहा कि उनका बेटा बीमार था। वह दवा लाने कमरे में गई थी। वहां पर टीवी चल रहा था। टीवी पर एक व्यक्ति लगातार यूपी की निंदा कर रहा था।

महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, महिलाओं का शोषण, हत्या, लूट, डकैती पर बोल रहा था। उस व्यक्ति का नाम आप समझ गए होंगे। फिर भी मैं आपको उनका नाम बता देती हूं। वह हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

यूपी की निंदा करने वाले की यहां जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश का गठबंधन प्रदेश में 300 सीटें लाएगा और यूपी को अच्छा बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें