फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के प्रचार में 'पतिदेव' का दुखड़ा सुनाने लगीं प्रियंका

Wed, 23 Apr 2014 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनिया गांधी के प्रचार के लिए रायबरेली पहुंची। वहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने इमोशनल स्पीच देकर लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


प्रियंका ने सोनिया गांधी के गढ़ में न काम की बात की, न विकास और न ही जमीनी समस्याओं की। बात करने लगीं सोनिया के विदेशी मूल और पतिदेव रॉबर्ट वाडरा पर चल रही सियासी रस्साकसी पर।

सोनिया के बारे में प्रियंका ने कहा, 'मेरी मां सोनिया गांधी यहां पैदा नहीं हुईं, लेकिन देश ने और आप लोगों ने उन्हें अपनाया। उन्हें पूरा प्यार भी दिया। इसीलिए हमारे परिवार का रायबरेली से गहरा नाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरी ईमानदारी से काम करती है, लेकिन फिर उन्होंने अपने पति रॉबर्ट को लेकर दूसरे दलों को कोसना शुरू कर दिया।

'मेरे परिवार को जलील किया जा रहा'

प्रियंका एक तरफ सोनिया की फिजा कायम करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर था कि उन्हें यहां मां की जीत तय लग रही है।

शायद यही वजह थी कि खुलकर प्रियंका ने अपने पतिदेव का बचाव करना शुरू कर दिया। प्रियंका ने कहा, 'टीवी पर अपने पति के बारे में देखकर दुख होता है। दरअसल, मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है।'

प्रियंका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सियासी फायदे के लिए मेरे पति के बारे में बुरा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें जितना जलील किया जाएगा, हम उतने ही मजबूत होंगे।

प्रियंका ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां विकास के बारे में नहीं सोचतीं। इन्हें सिर्फ बुराई की राजनीति पता है।
विज्ञापन

जानिए, क्या है वाड्रा का पूरा मामला

आपको शायद जानकारी हो कि पिछले दिनों अमेरिका के अखबार में रॉबर्ट वाड्रा के ‌बारे में छपी खबर से सियासी बवाल मचा हुआ है।

इस खबर में रॉबर्ट के पैसा कमाने के तौर-तरीके पर सवाल उठा उठाए गए हैं और बताया गया है कि कैसे उन्होंने मामूली सी रकम लगाकर अपना अरबों का कारोबार खड़ा कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी डीएलएफ के एक मामले को लेकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशोक खेमका ने खुलकर रॉबर्ट वाड्रा के‌ खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

इसके बार से विपक्षी दल जब-तब गांधी परिवार को घेरने के लिए रॉबर्ट की कारगुजारियों का उजागर करने लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें