कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे पर स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है।
राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालो ंका विरोध करेंगे।
height="315" src="https://www.youtube.com/embed/yESqK2BJsIw" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>
प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया।
प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद करने की कोशिश करता है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिन में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं।