कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा यूपी में कांग्रेस को खड़ा करने के लिए तन-मन से जुट गई हैं। इस क्रम में मंगलवार दोपहर एक बजे पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से शुरू हुई उनकी बैठकें करीब 16 घंटे तक चलने के बाद सुबह 5.30 बजे खत्म हुईं।
विज्ञापन
जिसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और चुनाव जीतने पर उनके विचार जान रही हूं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरा नहीं बल्कि राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला है। मंगलवार को जयपुर से लौटने के बाद प्रियंका ने आठ अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां काफी बदलाव की जरूरत है। मैं संगठन के बारे में सीख रही हूं और चुनाव जीतने पर लोगों की राय सुन रही हूं। ये बैठकें आज और कल भी चलेंगी।
प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।