फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी आज अधिवक्ताओं से करेंगी मुलाकात, हिंसा में मारे गए वकील के परिवार से मिले कांग्रेसी

Mon, 30 Dec 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार की सुबह अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ ये अधिवक्ता मिलने आएंगे। वे अधिवक्ताओं का मांगपत्र भी प्रियंका के सामने रखेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये वे अधिवक्ता हैं, जिन्होंने कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा जताई है। यहां बता दें कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रियंका राजधानी में रहकर लोगों से मिलेंगी।

मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे सदफ के बच्चे: प्रियंका
प्रियंका गांधी से उनके गोखले मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के बच्चों एवं उनकी बहन ने मुलाकात की। उन्होंने यह मुलाकात शनिवार की देर रात की थी। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा करके रखा है। प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर वीडियो में साफ-साफ पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।
विज्ञापन

मरहूम मो. वकील के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे कांग्रेसी

कांग्रेस के नेता सीएए के खिलाफ हिंसा के दौरान गोली लगने से मरे मो. वकील के परिवारीजनों से मिलने उनके आवास पर गए। सज्जादगंज स्थित आवास पर उस वक्त स्वर्गीय मो. वकील के माता-पिता नहीं थे। छोटे भाई मो. तौसीफ से मुलाकात हुई।

मो. तौसीफ ने बताया कि मोहम्मद वकील परिवार में सबसे बड़े थे, जो गाड़ी चलाकर घर का खर्चा चलाते थे। प्रतिनिधिमंडल ने परिवारीजनों को हरसंभव मदद का वादा किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें