फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा-यूपी में अपराधी बेलगाम, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण

Tue, 07 Jul 2020 07:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर जिले के बिकरु गांव में गुरुवार रात को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथी बदमाशों ने आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में सियासत भी हो रही है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। योगी राज में प्रदेश में क्राइम टॉप पर पहुंच गया है। 

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा- देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 फीसदी बढ़ गए। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है? आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।


 
विज्ञापन

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था। आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें