प्रिया के पिता का कहना है कि पुलिस ने किस आधार पर मामले को आत्महत्या बताया है। इसकी जानकारी नहीं दी है। मामले में स्कूल की छात्राओं ने भी अलग-अलग बयान है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रिया की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिता जसराम धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना था कि मांगे पूरी होने तक धरने पर बैठे रहेंगे। आरोप है कि पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। फाइनल रिपोर्ट किस आधार पर लगा दी है। इसकी जानकारी तक नहीं दी।
विज्ञापन
जालौन निवासी प्रिया के पिता जसराम ने बताया कि पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया लेकिन इसका आधार नहीं बताया। आठ दिन तक कमरा सील नहीं किया। प्रिया के खून से लथपथ जींस अंदर कैसे पहुंची। फारेंसिक जांच में खून प्रिया का निकला। साथ ही स्कूल की लड़कियों ने भी अलग-अलग बयान दिया।
ऐसे में पुलिस ने आत्महत्या बताई तो किस आधार पर बताई। इसकी जानकारी दें। पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत सभी अधिकारियों के पास गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने तक धरने पर बैठा रहूंगा।