अमजादपुर गांव में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
नगराम। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण खत्म कर निजीकरण किया जा रहा। दलितों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, बसपा की सरकार में चलाई गईं जनकल्याणकारी योजनाओं को ठप कर दिया गया। वह बुधवार को अमजादपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को रोजगार देने के बजाय उन्हें फ्री राशन तक सीमित कर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, सेक्टर प्रभारी बंशीलाल, प्रभारी राम अनुज रावत, कोऑर्डिनेटर सुरेश रावत और रामनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बसपा के 14 सेक्टर के बूथ स्तरीय महिला व पुरुष कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।