लखनऊ। इंदिरानगर में रहने वाले प्राइवेट चालक संजीव त्रिवेदी (23) ने आत्महत्या कर ली। आशंका है कि पारिवारिक कलह वजह हो सकती है। गोसाईंगंज के खजुहा गांव में बुधवार दोपहर मजदूर सुखमी लाल (35) फंदा लगाकर जान दे दी।
हरदोई कछौना हरदोई निवासी संजीव त्रिवेदी इंदिरानगर स्थित मुंशी पुलिया में किराये के घर में रहकर निजी गाड़ी चलाते थे। भाई संजय ने बताया कि संजीव की 13 माह पहले शिल्पी से शादी हुई थी। शिल्पी ससुराल में रहती हैं। बुधवार सुबह मोहल्ले के बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो संजीव को फंदे से लटकता देखा। आखिरी बार उनकी पत्नी से बातचीत हुई थी।
गोसाईंगंज के खजुहा गांव निवासी सुखमी लाल का शव बुधवार को लोगों ने पेड़ से लटकता देखा। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुखमी, टिकनिया मऊ स्थित ससुराल आए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह घर काजीखेड़ा के लिए निकले। दोपहर को उनका शव खजुहा में आम के बाग में फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया सुखमी शराब के लती थे और उन्होंने आत्महत्या की है।