फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी टेस्टिंग सेंटर का काम अधूरा, आरटीओ में ही होगा ड्राइविंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा में बनने वाला निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर अभी पूरा नहीं हो पाया है। इससे ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा निजी हाथों में जाने में समय लगेगा। ऐसे में स्थायी डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने वाले आवेदकों को ट्रांसपोर्टनगर या देवा रोड स्थित आरटीओ ही जाना होगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रकिया काफी पहले ही ऑनलाइन कर दी थी। ड्राइविंग टेस्ट की जिम्मेदारी निजी हाथों में देने की तैयारी थी। इसके लिए एक जनवरी 2026 की तिथि तय की गई थी। काम पूरा न हो पाने से इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन काम अभी भी अधूरा ही है। ऐसे में आवेदकों को अभी राहत है लेकिन बंथरा में निजी टेस्टिंग सेंटर शुरू होने से आवेदकों की भागदौड़ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें