बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने निजी स्कूलों में ली जा रही है मनमानी फीस पर अंकुश लगाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
मनमानी फीस वसूली से अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश स्तर पर योजना बनाकर इस तरह की फीस वसूली पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में यह निर्देश दिया।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूल चलो अभियान के तहत अब मार्च में रैलियां व प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। सत्र बदलने की वजह से अब एक अप्रैल से ही स्कूल खुल जाएंगे। इसलिए अगली कक्षा में पदोन्नति देने की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाए।