फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीज को निजी मेडिकल स्टोर संचालक ने थमाई एक्सपायर्ड दवा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से सस्ती दवा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दलाल अब एक्सपायर दवाएं भी बेच रहे हैं। शुक्रवार को एक मरीज को कमीशन के चक्कर में निजी मेडिकल स्टोर ले जाया गया। उसे 1018 रुपये की पांच दवाएं दी गईं, जिनमें चार एक्सपायर थीं। हालांकि, दवाओं के बिल पर एक्सपायरी वर्ष 2027 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मरीज चैतन्य शर्मा ने बताया कि वह इलाज के लिए केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग पहुंचे थे। आरोप है कि एक दलाल उन्हें निजी मेडिकल स्टोर ले गया। दुकानदार ने डॉक्टर की पर्ची के आधार पर आई ड्रॉप और टेबलेट सहित पांच दवाएं दीं। घर पहुंचने पर चैतन्य शर्मा ने दवाओं की जांच की तो चार एक्सपायर निकलीं। उन्होंने दवाएं वापस करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया।
चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश ने इसे गंभीर मामला बताया। कहा कि ऐसे मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत आने पर मरीज से दवा व रिकॉर्ड मांगा जाएगा। इसके बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें