फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टर ओपीडी में नहीं देखेंगे मरीज, आईएमए की हड़ताल आज से

Wed, 31 Jul 2019 06:16 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक पारित करने के विरोध में बुधवार को हड़ताल का एलान किया है। बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक निजी डॉक्टर ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर राजधानी में भी आईएमए से जुड़े डॉक्टर काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आईएमए के अध्यक्ष प्रो. जीपी सिंह ने क हा कि एसोसिएशन का मानना है कि यह विधेयक गरीबों, छात्रों और लोकतंत्र का विरोधी है। देशभर के हजारों डॉक्टर इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। महासचिव प्रो. जेडी रावत ने बताया कि नए बिल में व्यवस्था दी गई है कि एमबीबीएस करने के बाद अंतिम वर्ष में छात्रों को एग्जिट एग्जाम देना होगा।

इसी तरह पीजी के इंट्रेस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। एक बार जिस विभाग की सीट मिल गई, छात्र को उसी पर प्रवेश लेना होगा। इसी तरह अन्य कई व्यवस्थाएं मेडिकल एजुकेशन को प्रभावित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने जारी किया अलर्ट

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आईएमए की हड़ताल को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। बलरामपुर अस्पताल, लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय, सिविल, लोहिया अस्पताल, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केजीएमयू एवं गांधी मेमोरियल चिकित्सालय, बीआरडी चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सालयों के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई को सुबह छह बजे से एक अगस्त की सुबह छह बजे तक के लिए मुकम्मल व्यवस्था बना लें। इस दौरान जो डॉक्टर अवकाश पर हैं, उन्हें सूचित कर वापस बुला लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें