फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीवर की सफाई में निजी कंपनी की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में सीवर की सफाई का काम करने वाली निजी कंपनी मनमानी कर रही है। वह जलकल विभाग के महाप्रबंधक की भी नहीं सुन रही है। इस कारण महाप्रबंधक ने कंपनी को कड़ा नोटिस जारी कर बिल में कटौती की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीवर सिस्टम के बेहतर रखरखाव और सफाई के लिए छह वर्ष पहले वन सिटी वन ऑपरेटर योजना के तहत सुएज इंडिया कंपनी को ठेका दिया गया था। उस समय दावा किया गया था कि यह सीवर सिस्टम का बेहतर प्रबंधन और सफाई करेगी। हालांकि, खुद से काम करना तो दूर कंपनी शिकायत पर भी समय से काम नहीं कर रही है। वह उस जलकल विभाग की भी नहीं सुन रही, जो उसके काम की निगरानी करता है। कंपनी के लोग तभी जागते हैं, जब घरों में सीवर उफनाने से नाराज लोग प्रदर्शन करते हैं।

ताजा मामला सआदतगंज वार्ड की मुन्नी विहार कॉलोनी का सामने आया है। जलकल के अधिशासी अभियंता से लेकर जलकल महाप्रबंधक तक ने निजी कंपनी के अफसरों को यहां शिकायत दूर करने को कहा, पर कुछ नहीं हुआ। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कंपनी को लिखे पत्र में कहा है कि जब अधिशासी अभियंता और जोनल अभियंता के कहने पर भी समस्या दूर नहीं हुई तो एक महीने पहले उन्होंने खुद मौके का निरीक्षण किया। अब तक न तो सीवर लाइन की सफाई के लिए प्रभावी काम हुआ और न ही पानी निकालने के लिए पर्याप्त पंप लगाए गए। इससे साफ है कि कंपनी यहां सीवर की सफाई के काम में लापरवाही बरत रही है। क्षेत्र में सीवर सिस्टम की स्थिति दयनीय है। समस्या का समाधान न होने से पार्षद, क्षेत्रीय निवासियों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बढ़ रहा है, जिससे कभी भी शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन




-

सदन में उठाया मामला, फिर भी दूर नहीं हुई समस्या

सआदतगंज वार्ड के पार्षद शिव कुमार ने बताया कि मुन्नी विहार में छह महीने से सीवर की समस्या से 300 से अधिक घरों के लोग परेशान हैं। मामले को नगर निगम सदन में भी उठाया जा चुका है। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से बुलाई गई जोन दो के कार्यों की समीक्षा बैठक में भी बताया गया, लेकिन फिर भी काम नहीं हो रहा है।



-



कोट

जानकारी देने के बाद भी कंपनी शिकायतें दूर करने में लापरवाही कर रही है। इस कारण उसे नोटिस जारी किया गया है। यदि कंपनी काम में सुधार नहीं करेगी तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें