लखनऊ। समान वेतन-समान अधिकार, संविदा नियुक्ति और निजीकरण बंद करने जैसी मांगों को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को परिवर्तन चौक से जन आक्रोश पद यात्रा निकाली। सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। रोमा वाल्मीकि ने कहा कि विभागों में सफाई कामगारों की तैनाती में आउटसोर्सिंग और संविदा प्रणाली बंद की जाए। सात-आठ हजार रुपये मासिक वेतन में इन कर्मचारियों का जीवन यापन दूभर हो गया है। पदयात्रा के बाद ज्ञापन भी दिया गया। इसमें वेतन बढ़ोतरी की मांग की गई।