फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मी को पीटा, सहकर्मी से छेड़छाड़

Sun, 01 Jun 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निजी कंपनी के कर्मी को पीटा, सहकर्मी से छेड़छाड़
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में निजी कंपनी की महिलाकर्मी को घर छोड़ने जा रहे युवक को प्रियांशु व उसके छह साथियों ने पीट दिया। बीच बचाव करने पर महिला कर्मी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर निवासी युवक के मुताबिक बृहस्पतिवार को कंपनी में काम अधिक होने के कारण युवती को देर हो गई थी। वह रात में बाइक से उन्हें घर छोड़ने फैजुल्लागंज जा रहे थे। कृष्णलोक कॉलोनी में खाली प्लॉट में नशा कर रहे प्रियांशु व उसके छह साथियों ने बाइक रुकवा ली। विरोध पर उन्हें पीटने लगे और सहकर्मी से छेड़छाड़ की। राहगीरों को जुटता देखकर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें