फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयकर विभाग ने पुलिस को नहीं दी घटना से जुड़ीं फुटेज

Sun, 01 Jun 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पुलिस को नहीं दी घटना से जुड़ीं फुटेज
विज्ञापन
लखनऊ। दो आईआरएस अफसरों के बीच मारपीट के मामले में जांच के लिए पुलिस शनिवार को आयकर कार्यालय पहुंची। साक्ष्य संकलन के लिए आयकर आयुक्त प्रशासन ऋचा रस्ताेगी के कमरे को पहले ही सील किया था। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने आयकर आयुक्त के कमरे में घटना का नाट्य रूपांतरण किया। इस दौरान हजरतगंज पुलिस ने भी साक्ष्य जुटाए। आयकर विभाग से बार-बार फुटेज मांगने के बाद भी पुलिस को तीसरे दिन भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


एसीपी विकास कुमार जायसवाल का कहना है कि विवेचक के दो बार लिखित मांगने पर भी विभाग ने फुटेज नहीं दी हैं। कर्मचारियों ने यह कहकर टाल दिया कि वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद ही फुटेज सौंपी जाएंगी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के समय कमरे में आयकर आयुक्त प्रशासन ऋचा रस्तोगी, आयकर आयुक्त अपील शौर्या शाश्वत शुक्ला मौजूद थे। घटना के चश्मदीद दोनों अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा विवाद के दौरान कमरे के बाहर जितने भी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे, उन्हें भी नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। सभी के बयान होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गिलास के टुकड़े और खून के धब्बे किए एकत्र

फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने कांच के गिलास के टुकड़े और खून के धब्बे नमूने के तौर पर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आईआरएस गौरव गर्ग की मेडिकल रिपोर्ट भी ली गई है। इसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। उधर, घटना के बाद आयकर कार्यालय में सख्ती बढ़ा दी गई है। शनिवार को भी कार्यालय में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक थी। इस पूरे प्रकरण में विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें