आंकड़ों का हाल
- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 में 4,869.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
- ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के अनुसार नेपाल से हर साल करीब 10 टन सोने की तस्करी भारत में की जाती है।
- चीन के सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसकी बाजार में शुद्धता उच्चतम स्तर की मानी जाती है।
...और बहराइच में दो महीने भी नहीं टिक सका आदेश
बहराइच जिले में नेपाल से सटे रुपईडीहा से चल रहे अवैध वाहनों के खिलाफ सात अप्रैल को रोडवेज चालकों व परिचालकों ने प्रदर्शन किया। मामला बढ़ा तो एआरटीओ प्रवर्तन ने भरोसा दिया कि रोडवेज बस अड्डे के एक किमी की परिधि में किसी भी डग्गामार या फिर अवैध वाहन का संचालन नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन 27 जून को जब हम इस संवेदनशील कस्बे में पहुंचे तो एक किलोमीटर की परिधि में ही सात अवैध स्टैंड संचालित मिले, जहां से गोवा तक के ट्रैवलर रवाना हो रहे थे।
बीते दो दिनों में चार बसों को सीज कर 2.77 लाख जुर्माना लगाया है। अवैध स्टैंड व डग्गामार बसों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बॉर्डर पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल रुपईडीहा में दो रजिस्टर्ड स्टैंड संचालित हो रहे हैं। एक ऑल स्टेट वाहन संचालन के लिए स्टैंड का आवेदन आया है, जो डीएम के यहां लंबित है।
-ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन-बहराइच