फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लाइट से महंगे बिके निजी एसी बसों के टिकट

विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। होली बाद लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वालों की भीड़ रविवार को रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में उमड़ी। खास बात यह है कि रविवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली निजी एसी बसों के टिकट विमानों से भी महंगे बिके। आलमबाग नहरिया से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी बस का टिकट 3639 रुपये में बिका, जबकि दिल्ली की फ्लाइट का टिकट 3398 रुपये था।
विज्ञापन

चार मार्च को होली का पर्व मनाने के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई लौटने वालों का सिलसिला चल रहा है। रविवार को आलमबाग टर्मिनल, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस अड्डों से रवाना होने वाली बसों में खासी भीड़ रही। यहां से गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई, प्रतापगढ़, कानपुर, रायबरेली, वाराणसी आदि शहरों के लिए बसों का संचालन हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस अड्डे पर 50-50 बसें रिजर्व में रखी गई थीं। आवश्यकतानुसार बसों को डिपो से बस अड्डे भिजवाया गया।

लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग रविवार को भी बरकरार रही। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बसों और विमानों की ओर रुख करना पड़ा। स्थिति यह रही कि आलमबाग नहरिया से आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने वाली रात 9:40 बजे की निजी इंटरसिटी बस का टिकट 3619 रुपये में बुक हुआ। वहीं रात 11:05 बजे की बस का टिकट 3639 रुपये में बुक किया गया। आलमबाग निवासी शरद शुक्ल ने टिकट बुक कराकर इस बस से सफर किया। जबकि होली बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई की उड़ानों के किराये में इस वर्ष कम ही वृद्धि देखने को मिली है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर तीन बजे की उड़ान आईएक्स-2173 का टिकट सिर्फ 3398 रुपये में बिका। इसके अलावा लखनऊ से मुंबई की उड़ानें 5031 से लेकर 8880 रुपये तक बिकी।
विज्ञापन

तत्काल ने फिर दिया धोखा

रविवार को भी यात्रियों ने तत्काल कोटे की सीटों के लिए आरक्षण केंद्रों का रुख किया। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, अयोध्या एक्सप्रेस, गोमती आदि ट्रेनों तथा मुंबई जाने वाली पुष्पक, कुशीनगर, अवध ट्रेनों में तत्काल कोटे की 195 सीटें रिक्त थीं, लेकिन कोटा खुलने के बाद यात्रियों को सिर्फ 47 कन्फर्म सीटें ही मिल सकीं। इससे बहुत से यात्रियों को निराश होना पड़ा।

76 स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे सकीं राहत

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, पंजाब आदि रूटों पर 76 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। लंबी वेटिंग के कारण स्पेशल ट्रेनें भी तेजी से फुल हो गईं तथा वेटिंग शुरू हो गई। इनसे यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। हालांकि, स्पेशल ट्रेनों से रेलवे के राजस्व में जरूर वृद्धि हुई। यह ट्रेनें सामान्य से महंगी होती हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह के लिए दिखी मारामारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें