फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पृथ्वी, श्रेया, सागर, बबिता और अभय भारतीय टीम में चयनित

विज्ञापन
केडी सिंह स्टेडियम में सेकेंड एमएमए-एसएफआई नेशनल चैंपियनशिप 2026 में लड़ते फाइटर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) स्पोर्ट्स फेडरेशन की दूसरी नेशनल चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। इसमें प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयुवर्गों में भारतीय टीम का चयन किया गया, जो उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

आज यहां खेले गए मुकाबलों में 77 किग्रा भारवर्ग में पृथ्वी तोमर ने स्वर्ण जीत कर भारतीय टीम में जगह बनाई। टीम में जगह बनाने वालों में श्रेया, सागर, बबिता, अभय कहार, पार्थ, अचिंतो और काविन शामिल हैं। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पद्मश्री राज्यसभा सांसद पीटी ऊषा की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। समापन समारोह में एमएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल कुंद्रा और उपाध्यक्ष आशुतोष प्रताप के साथ एशियन एमएमए की डिप्टी डायरेक्टर जनरल जेन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के विजय प्रताप, यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें