फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: जेल में साथी की मौत से नाराज बंदियों ने खाना छोड़ा, मची अफरा तफरी, अफसर परेशान

Sat, 15 Apr 2023 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिला जेल में साथी की मौत से नाराज बंदियों ने खाना छोड़ दिया जिस पर जमकर हंगामा हो रहा है। मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं और फोन स्विच ऑफ कर दिया है।
 
विज्ञापन
सीतापुर जिला जेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला जेल में शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद बंदी की मौत हो गई। इसके बाद देर रात अन्य बंदियों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बंदी नहीं माने तो सीओ सिटी सुशील सिंह और एसडीएम सदर गौरव कारागार पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने बंदियों को समझाने का प्रयास किया। देर रात करीब एक बजे एएसपी एनपी सिंह ने और एडीएम राम भरत तिवारी जिला कारागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने बंदियों से बात की।

ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी




बंदियों ने आरोप लगाया की कारागार में फार्मासिस्ट की लापरवाही से बबलू की जान चली गई। इससे पहले कई बंदियों की मौत उसकी लापरवाही से हुई है। देर रात तक बंदियों ने खाना नहीं खाया।

इस मामले में जेल के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें