फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कैदी ने पी लिया टायलेट क्लीनर, हालत गंभीर

Mon, 08 Feb 2021 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला कारागार में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने सोमवार को बाथरूम में रखा टायलेट क्लीनर पी लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर जिला कारागार में हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत निनावां गांव निवासी रणजीत बाथरूम में गया। बताया जाता है कि वहां उसने साफ-सफाई के लिए रखा टायलेट क्लीनर पी लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी तबियत खराब होने लगी। टायलेट क्लीनर पीने का पता चला तो तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज कराया गया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें