फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का मिला नर कंकाल, कपड़ों व चप्पल से पिता व भाई ने की पहचान

Mon, 08 Feb 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज के पास सोमवार को एक नरकंकाल पड़ा पाया गया है। कंकाल कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव के रहने वाले प्रदीप कुलदीप का बताया जा रहा है। प्रदीप के परिवार के लोगों ने कपड़ों व चप्पल से उसकी पहचान की है। प्रदीप पिछले 20 दिसंबर से लापता था। मामले में कटरा थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। गौरव अपहरण के बाद अब नरकंकाल मिलने से एक बार एससीपीएम कॉलेज चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर स्थित एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज के समीप गड्ढे में सोमवार की सुबह लोगों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा तो वहां आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। नरकंकाल पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार 20 दिसंबर से लापता है। इसकी गुमशुदगी भी थाना कटरा बाजर में 23 दिसंबर को दर्ज कराई गई है।

कोतवाली नगर पुलिस ने कटरा पुलिस से संपर्क प्रदीप के परिवार वालों को मौके पर बुलवाया तो प्रदीप के पिता व भाई ने कपड़ों व चप्पल से नरकंकाल की पहचान की। प्रदीप के पिता ने बताया कि नरकंकाल उनके बेटे प्रदीप का है। प्रदीप के बड़े भाई रामनेवास ने बताया कि प्रदीप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने नरकंकाल को पोस्टमार्टम को भेजा है। गौरव अपहरण कांड के बाद कॉलेज गेट के पास नरकंकाल मिलने से एससीपीएम कॉलेज एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि नरकंकाल की शिनाख्त कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव के रहने वाले प्रदीप कुलदीप के रूप में हुई है। नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें