- नये वर्ष के कार्यक्रमों को देखते हुए जिले में पीए सिस्टम, लाउड हेलर आदि के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार कराया जाए।
- जनता को नये वर्ष के पर्व व कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों की जगह अपने घरों में मनाने के लिए प्रेरित करें।
- कार्यक्रम स्थलों के आस-पास समुचित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराई जाए।
- सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यक्रम स्थलों पर यथावश्यक ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी कराई जाए। कार्यक्रम स्थल पर मास्क न लागने वाले व्यक्तियों पर अर्थदण्ड लगाने जैसी कार्रवाई की जाए।
- यूपी 112 के वाहनों का विशेष कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यकतानुसार व्यवस्थापन किए जाने हेतु प्रभारी द्वारा अवश्य विचार कर कार्रवाई की जाए।
- भड़काऊ व विद्वेष फैलाने वाली भ्रामक अफवाहों की तत्परता से रोकथाम हेतु सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए।
- जिले के सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाया जाए।
- शराब की दुकानों और बार के आसपास पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान अराजक व असामाजिक तत्वों पर सतर्क एवं कड़ी कार्रवाई की जाए।
- होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, मुख्य मार्गों/बाजारों और चौराहों पर भी समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- नववर्ष के दौरान रात में दुपहिया, चार पहिया के वाहन चालकों की प्रभावी चेकिंग अवश्य की जाए।