योगी सरकार ने शनिवार को अपनी छह वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। उन्होंने दावा किया इस दौरान प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी सरकार में प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार के छह वर्षों में प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। प्रदेश में गांव-गांव में सड़कें पहुंची हैं और एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन के दौरान लखनऊ में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलना बड़ी उपलब्धि है। यह प्रदेश में बदले हुए माहौल को दिखाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा रखा।
उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में हमने प्रदेश को लेकर धारणा बदली है जो कि बड़ी उपलब्धि है।