फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास

Mon, 13 Jan 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने चित्रकूट के भरतकूप के पास स्थित गोंडा गांव में एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तैयारी शुरू की है।

विज्ञापन


296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-35 पर भरतपुर के गोंडा से शुरू होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कुदरैल गांव के पास समाप्त होगा। यह चार लेन एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन और इटावा से होकर गुजरेगा।

इसका भविष्य में 6 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे पर 14849.09 करोड़ रुपये व्यय होंगे। एक्सप्रेस-वे के लिए अभी तक 97.7 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास अगले महीने संभव

गोरखपुर से आजमगढ़ तक बनने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास फरवरी में हो सकता है। 91.35 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गोरखपुर के जैतपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर होते हुए आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज 190 तक बनाया जाएगा। दो पैकेज में बनने वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 3121.54 करोड़  व्यय होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें