फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस ने सीएए व एनआरसी पर किया मंथन, अवध पर खास फोकस

Mon, 13 Jan 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने अवध क्षेत्र के शहर व जिला अध्यक्षों के साथ एनआरसी और सीएए कानूनों पर मंथन किया। इसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चिंतिन शिविर से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शहर व जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी ली।

विज्ञापन


प्रियंका 16-19 जनवरी के बीच रायबरेली में चिंतन शिविर लगाएंगी, जिसमें सभी शहर व जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इसी के तहत रविवार को आयोजित बैठक में अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने अपने कामकाज का ब्योरा रखा।

संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। खस्ताहाल कानून-व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, अपराध, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे आक्रोश को दमन के जरिए दबाने की कोशिशों की निंदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश में सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार'

कहा गया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल और शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू 13 जनवरी को वाराणसी और 14 जनवरी को गोरखपुर में आसपास के जिलों के अध्यक्षों की बैठक करेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने नीलम राजपूत के नेतृत्व में उन्नाव, जालौन और हमीरपुर के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें