फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सुपुर्द ए खाक हुए मौलाना कल्बे सादिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Wed, 25 Nov 2020 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौलाना कल्बे सादिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया धर्म गुरू और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक को बुधवार लखनऊ के छोटे इमामबाड़ा स्थित गुफरान मॉब में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में उनका निधन हो गया था। उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि 17 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत व निमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया था। वे निमोनिया के साथ यूटीआई और सेप्टिक शॉक की समस्या से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ के यूनिटी कॉलेज में नमाज ए जनाजा पढ़ी गई। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, महंत देव्या गिरी, पूर्व मंत्री अम्मार रिज़वी सहित कल्बे सादिक के हजारों समर्थक मौजूद रहे।

मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने कहा कि मनकामेश्वर बाबा से मौलाना कल्बे सादिक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उनके परिजनों, मित्रों और शिया समुदाय को इस गहरे सदमे को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें