फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर बोले मोदी, आतंकवाद को पनाह देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Wed, 12 Oct 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रामलीला मैदान में स्पीच देते मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के ऐशबाग के रामलीला मैदान पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अति प्राचीन कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन


मुझे ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार है। हम रावण को हर वर्ष को जलाते हैं। रावण को जलाते समय हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हम अपने भीतर की व सामाजिक बुराइयों को भी खत्म करना चाहिए।

मोदी ने कहा कि इस बार रामलीला का विषय आतंकवाद है। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। भगवान श्रीराम मानवता का प्रतीक है, वो आदर्शों का पालन करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई जटायु ने लड़ी थी, उसने एक स्त्री के सम्मान के लिए अत्याचारी से लड़ाई लड़ी थी। जटायु आज भी अभयता का संदेश देते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी संदेश ‌दिया कि आतंकवाद को पनाह देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मोदी बोले आज आतंकवाद के कारण पूरा विश्व तबाह हो रहा है। हम सीरिया की तबाही की तस्वीर देख रहे हैं। आज जरूरी है कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ एक हो। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होना ही होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व गर्ल चाइल्ड डे मना रहा है। जब रावण ने एक सीता का अपहरण किया था तो हम लोग हर साल उसे जलाते हैं लेकिन आज मां के गर्भ में बेटियों की हत्या की जा रही है। हमें इस बुराई को मारना होगा। उन्होंने कहा कि घर में बेटा पैदा होता है ‌तो जश्न मनाया जाता है, अगर बेटी पैदा हो तो उससे भी बड़ा जश्न मनाया जाना चाहिए। आज हमें महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना होगा।

गवर्नर और सीएम ने क‌िया स्वागत

एयरपोर्ट पर मोदी - फोटो : amar ujala
मोदी शाम को लगभग साढ़े छह बजे दशहरा मनाने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मोदी को सवा किलो का सुदर्शन चक्र, सवा किलो का धनुष बाण व सवा किलो का गदा भेंट गया किया और जय श्री राम के नारे लगे।

मोदी के रामलीला मैदान पहुंचते ही दर्शक उत्साहित हो गए और सीटियां बजाने लगे। मोदी ने यहां पहुंच कर पहले आरती की। पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ पहुंच चुके हैं। जहां सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व फिर सीएम अखिलेश ने उनका स्वागत किया।

 
विज्ञापन

काफ‌िले पर बरसाए फूल

ऐशबाग जाते मोदी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने को लेकर पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी की यात्रा के 24 घंटे पहले सोमवार शाम फ्लीट रिहर्सल के साथ सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई थी। इसके बाद आयोजन स्थल की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने संभाला।

यह पहली बार है जब शहर की सबसे पुरानी ऐशबाग की रामलीला देखने के लिए देश के प्रधानमंत्री आए। सुरक्षा कारणों से वह 121 फीट के रावण का दहन तो नहीं देख सके लेक‌िन उन्होंने रामलीला का मंचन देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें