प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फिर लखनऊ आने वाले हैं। इस बार मौका होगा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह।
माना जा रहा है कि 10-11 फरवरी उनके आने की तिथि हो सकती है। हालांकि विश्वविद्यालय के मुताबिक, उसे अभी प्रधानमंत्री के आने की तारीख पक्के तौर पर नहीं बताई गई है।
मोदी के बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार लखनऊ आने का माध्यम भी कहीं न कहीं राज्यपाल राम नाईक ही बन रहे हैं। उन्होंने ही पिछले दिनों इस विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के आने का संकेत दिया था।
कहा था कि उन्हें खुशी है कि देश का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय अगर कहीं है तो उनके प्रदेश में है। प्रधानमंत्री दिव्यांगों में आत्मविश्वास और स्वाभिमान भरने का काम कर रहे हैं। वह उन्हें यहां भी बुलाएंगे।