फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमौसी से मुंशीपुलिया तक मेट्रो में करें सफर, पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन

Fri, 08 Mar 2019 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक का सफर अब बिना ट्रैफिक में उलझे हुए कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बटन दबाकर लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इसके लिए मैं लखनऊवासियों को बधाई देती हूं क्योंकि अब उन्हें ट्रैफिक से राहत मिलेगी और उनका सफर आसान होगा। 23 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलने से लाखों लोगों को फायदा होगा।

कार्यक्रम में भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो का सपना गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कारण ही पूरा हो पाया है। प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने इस पर खूब क्रेडिट लेने की कोशिश की। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए काफी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ वालों को अब मेट्रो की सौगात मिल रही है। उन्होंने मेट्रो बनने में होने वाली दिक्कतों का सामना किया। अब उनकी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें