मोहनलालगंज। शीतल खेड़ा गांव में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार पुजारी कमलेश (50) की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार कमलेश नई जेल रोड पर दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ करते थे। रविवार की रात लगभग आठ बजे मंदिर से आरती कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर ही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। उनको सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।